विटामिन सी से भरपूर कीवी का फल खाने में बेहद लाजवाब होता है और कई तरह की बीमारियों को दूर रखता है। वहीं दूसरी ओर यह स्किन के लिए भी इतना ही लाभदायक है। अगर आप इसकी मदद से फेस टोनर बनाती हैं और अप्लाई करती हैं तो इससे कुछ ही दिनों के स्किन दमकने लगती है। तो चलिए जानते हैं कीवी की मदद से बनने वाले टोनर के बारे में-

कीवी की मदद से टोनर बनाने के लिए सबसे पहले किवी को छीलकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस, गुलाब जल और शहद मिला लें। साथ ही इसमें थोड़ा पानी मिलाएं।

बस आपका कीवी स्किन टोनर तैयार है। आप इसे एक बोटल में भरकर फ्रीज में रखें और हर रात सोने से पहले चेहरे पर इसे लगाएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2MyRhpX
via Latest News in Hindi

0 Comments