गर्मी में कब्ज की समस्या से ऐसे बनाएं दूरी

गर्मी का मौसम आते ही पाचनतंत्र काफी कमजोर हो जाता है। इस मौसम में अगर खानपान में जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे पाचन संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को इस मौसम में कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है तो आप इन बातों का ध्यान रखकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं-
गर्मियों में आपका भोजन बेहद हल्का होना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि आप फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। भोजन के साथ-साथ पेय पदार्थ पर भी अधिक जोर होना चाहिए। बेहतर होगा कि आप जूस, छाछ और दही जितना हो सके उतना लेना चाहिए।
गर्मियों में पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाए रखने के लिए खाना कम और सलाद ज्यादा खाएं। आप खीरा, टमाटर और प्याज का सेवन अधिक करें।
जिन लोगों का पाचनतंत्र कमजोर है, उन्हें खानपान के साथ-साथ व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इसके लिए सुबह घूमने जरूर जाएं। योगा से लेकर एक्सरसाइज अवश्य करें। रात को कम मात्रा में खाना खाएं।
कब्ज दूर करने के लिए सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IKyzXh
via Latest News in Hindi
0 Comments