वर्तमान की इस भाग-दौड़ जिंदगी में और अत्यधिक वर्कआउट करने में सर्वाइकल होना आम बात हैं और इसका मुख्य कारण है कंप्यूटर्स, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स है. सामान्यतः लोग सोचते हैं कि जो लोग डेस्क जॉब करते हैं उन्हें ही सर्वाइकल का खतरा होता है लेकिन अब ये सिर्फ एक भ्रम मात्र रह गया है. बच्चों से लेकर बड़ों तक को सर्वाइकल की बहुत सी दिक्कतें होने लगी है. अगर ये कहें कि टेक्नोलॉजी सर्वाइकल प्रॉब्लम के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार है तो कतई गलत नहीं होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं की आप सर्वाइकल को भी बहुत आसानी से मात दे सकते हैं।

गर्दन का पोश्चर रखें ठकी:

ये बहुत आवश्यक हैं कि आपकी गर्दन का पोश्चर ठीक हो. स्कल आपकी बॉडी का सबसे हैवी पार्ट होता हैं ऐसे में कंप्यूटर पर काम के दौरान, मोबाइल टैक्टिंग के दौरान या अन्य गैजेट इस्तेमाल करने के दौरान गर्दन का पोश्चर ठीक रखें. गर्दन पर लगातार प्रेशर से गर्दन की मसल्स थक जाती है जिससे की सर्वाइकल पेन होने लगता है।

लंबे समय तक ना बैठे:

हर 20 मिनट बाद टहलें. कंप्यूटर पर काम करते हुए बीच-बीच में हाथों को पीछे की ओर स्ट्रेच करें और गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं. इससे बॉडी को भी आराम मिलेगा।

सुबह करें योगा:

दिन में 2 बार मकरासन करेंं, इससे गर्दन में तनाव होगा और मसल्स रिलैक्स होंगी. साथ ही इससे मसल्स फ्लैक्सिबल होंगी. शुरूआत में इस आसन को 20 सेकेंड के लिए करें और इसे 2 मिनट तक ले जाए।

भुजंगासन:

ये आसन स्पाइन को स्ट्रेट करने में मदद करेगा. साथ ही लोअर स्पाइन की स्टिफनेस भी दूर होगी. अगर आपको सवाईकल प्रॉब्लम बहुत ज्यादा है तो पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें.

रिस्ट रोटेशन- दोनों हाथों को सामने लाएं और होल्ड करें, फिर धीरे-धीरे हथेलियों को सर्कल में राइट और फिर लेफ्ट साइड से धुमाए।

एंजेल विंग्स- दीवार के सामने खड़े हो जाएं. हाथों को 90 डिग्री पर लाकर हथेलियों से शोल्डर पकड़ें और आगे की तरफ और पीछे की तरफ मूव करें।

इंटरलॉक फिंगर- फिंगर्स को इंटरलॉक करके सिर के पीछे रखें और प्रेशर के साथ सिर को हाथों की तरफ पुश करें. रोजाना इसे करने से मसल्स को आराम मिलेगा. झुकें नहीं- झुककर ना बैठें. कमर सीधी रखें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Lk9dm9
via Latest News in Hindi

0 Comments