एवोकाडो शरीर में इंसुलिन लेवल को रखता है कंट्रोल

एवोकाडो एक ऐसा फल है जो न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, बल्कि इसके जरिए आप अपने सौंदर्य लाभ भी उठा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको एवोकाडो से प्राप्त होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताते हैं-
अगर आप मधुमेह पीड़ित है तो आपको एवोकाडो का सेवन अवश्य करना चाहिए। दरअसल, एवोकाडो शरीर में शुगर को कंट्रोल करके इंसुलिन लेवल को संतुलित रखता है।
एवोकाडो का सेवन आंखों के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है।
आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ चश्में से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा इससे मोतियाबिंद और आंखों की मांसपेशियां खराब होने का खतरा भी कम होता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए एवोकाडो और पपीता को मैश करके इसमें शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आ जाएगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2N4TVnD
via Latest News in Hindi
0 Comments