पनीर से प्राप्त होने वाले अजब फायदे

पनीर का प्रयोग सब्जी से लेकर सलाद तक में किया जाता है। कुछ लोग तो इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। पनीर सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है, वास्तव में वह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं पनीर से प्राप्त होने वाले फायदों के बारे में
- पनीर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी सेहत के लिए बेहद आवश्यक होता है।
- अगर पनीर का सेवन रात में किया जाए तो इससे आपको अच्छी नींद आती है क्यूंकि ट्राईप्टोफन एमिनो एसिड पाया जाता है, जो तनाव कम करके आपको एक बेहतर नींद देता है।
- पनीर शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी काफी बढाता है। इसके सेवन से बीमारियों से लड़ने की आपकी शरीर की क्षमता बढ़ जाती है।
- पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और उच्च मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
- यह आपकी दांतों को भी मजबूत रखता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wyzqox
via Latest News in Hindi
0 Comments