नीम के औषधीय गुण किसी से छिपे नहीं है। बहुत सी शारीरिक समस्याओं के निवारण के लिए लोग नीम का लेप लगाकर लगाते हैं। वहीं इसका तेल भी उतना ही लाभकारी माना गया है। तो चलिए जानते हैं नीम के तेल से होने वाले लाभों के बारे में-

नीम का तेल बालों के लिए विशेष रूप से लाभदायी है। यह न सिर्फ बालों को चमकदार व स्वस्थ बनाता है, बल्कि बालों का रूखापन, गंजापन व दोमंुहे बालों की समस्या भी इससे दूर होती है। बस आप नियमित रूप से नीम के तेल का प्रयोग करें।

वहीं आंखों की समस्या जैसे मोतियाबिंद और रतौंधी हो जाने पर नीम के तेल को सलाई से आंखों में अंजन की तरह से लगाएं।

जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है या उन्हें अस्थमा की समस्या है तो नीम के तेल का भाप लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

पेट संबंधी अनेक समस्याओं जैसे पेट के कीड़ों को खत्म करने या कब्ज दूर करने में नीम लाभकारी है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए नीम के पत्तों के रस में शहद और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। नीम के फूलों को मसलकर गर्म पानी में डालकर छानकर पी लें इससे कब्ज दूर होती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wMZLza
via Latest News in Hindi

0 Comments