भीषण गर्मियां आ गई हैं और आइसक्रीम का मौसम भी आ गया हैं और मार्केट में कई तरह के आइसक्रीम के फ्लेवर भी मिलने लगे हैं। अब तो मार्केट में बहुत से फ्लेवर उपलब्ध हैं। आइसक्रीम चीज ही ऐसी हैं जो भी इसका नाम सुनता हैं उसके मुहं में पानी अवश्य आ जाता हैं। बहुत से लोगों के शोक होते हैं कि उनको सर्दी में भी आइसक्रीम चाहिए।

लेकिन आपको बतां दें कि सर्दी के मुकाबले गर्मियों में आइसक्रीम खाना बहुत ज्यादा फायदेंमंद हैं। आइसक्रीम में विटामिन, कैल्शियम व प्रोटीन की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं। जितने उत्पाद दूध से बनते हैं उनमें प्रोटीन बहुत ही अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं और इन उत्पादों की तरह आइसक्रीम भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है।

प्रोटीन हमारी बॉडी में मांसपेशियां, हड्डियों और ब्लड के लिए लाभदायक होता है। आइसक्रीम में विटामिन ए, बी-2 और बी-12 बहुत अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं। विटामिन ए स्किन, बॉन्स, रोगप्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छा होता है।

आइसक्रीम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी भी पूरी हो जाती है लेकिन कैल्शियम की पूर्ति केे लिए दूध के अलावा दूध से बने पदार्थ मक्खन, आइसक्रीम, पनीर, दही आदि का सेवन करना ही चाहिए। आइसक्रीम जहां शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करती हैं इसके साथ ही यह आपकी स्कीन के लिए भी फायदेंमंद हेाती हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Iivmzp
via Latest News in Hindi

0 Comments