महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू-कश्मीर के जज्बाती बंटवारे की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार पुराने जख्मों को भरने के बजाय जम्मू एवं कश्मीर का एक और जज्बाती बंटवारा थोप रही है। मीडिया में यह खबर आने पर कि केंद्र विधानसभा सीटों का नए सिरे से परिसीमन कराने पर विचार कर रहा है, महबूबा ने प्रतिक्रया देते हुए हुए अपने ट्विटर पेज पर कहा, ‘जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नक्शा फिर से खींचने की योजना के बारे में सुनकर परेशान हूं।’from India TV: india Feed http://bit.ly/2Xt2Vnp
via Latest News in Hindi
0 Comments