पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर केंद्र ने उठाया बड़ा कदम

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए केन्द्र सरकार ने राजनीतिक हिंसा को लेकर किए गये उपायों को लेकर पश्चिम बंगाल से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में पिछले चार बर्षों में राजनीतिक हिंसा में मारे गये लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
केन्द्र सरकार ने राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए किये गये उपायों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने रिपोर्ट मांगी है साथ ही पूछा है कि कितने अपराधियों पर कार्यवाही हुई है। 2016 से लेकर 2019 तक लगातार बढ़ रही राजनीतिक हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Iip16U
via Latest News in Hindi
0 Comments