स्किन से जुडी समस्याएं आजकल हर किसी में देखने को मिलती है| फुंसी, फोड़े, ब्लैक हेड्स, वाइट हेड्स एक आम समस्या बन गई है| ये सबसे ज्यादा चेहरे पर देखने को मिलती है| इसका मुख्य कारण तैलीय खाना, मौसम में बदलाव, प्रदूषण, डस्ट, गलत खान पान आदि है| ब्लैकहैड्स की समस्या अकसर तब देखने को मिलती है जब हेयर फॉलिकल्स में क्लॉग विकसित होता है| अगर आप इससे मिनटों में छुटकारा पाना चाहते है तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए बेहतरीन हो सकते है| आइए जानें यहां –

गर्म पानी का यूज़ करें

ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी बॉइल कर लें| जब पानी ठंडा हो जाए तो उसमें तौलिया डालें और उस तौलिये से ब्लैक हेड्स दबाएं।  ऐसा करने से बंद पोर्स खुल जाएंगे और ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाया जा सकैगा।

अंडे लगाएं

ब्लैक हेड्स से निजात पाने के लिए अंडे में शहद मिक्स कर लें| फिर इसे ब्लैक हेड्स पर करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें| फिर गर्म पानी से वॉश कर लें। फायदा मिलेगा|

बेकिंग सोडा है लाभदायक

चेहरे के ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत फायदेमंद होता है। इसको लगाने से डेड स्किन खत्म हो जाती है और नई स्किन आती है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए आप इसमें पानी मिला लें और फिर इसे नाक पर अप्प्लाई करें| कुछ देर बाद पानी से वॉश कर लें। ब्लैक हेड्स दूर हो जाएंगे|

चीनी और जोजोबा तेल लगाएं

मुहांसों को हटाने के लिए चीनी और जोजोबा तेल मिक्स कर के लगाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है| इस मिक्सचर में आप जैतून का तेल या बादाम का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। लगाने के कुछ देर बाद गर्म पानी से फेस वॉश कर लें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2FtXMEH
via Latest News in Hindi

0 Comments