रानी (अपनी सहेली मीना से) – सुनील से मैं शादी नहीं कर सकती।

मीना – क्यों, क्या तुमने उसे किसी लड़की के साथ देख लिया?

रानी – नहीं, उसने मुझे अजय के साथ देख लिया।

——————————————

टिंकू (बुद्धू से) – बुद्धू, किसी चीज का लंबा-सा नाम बताओ?

बुद्धू – रबर।

टिंकू – यह तो बहुत छोटा है।

बुद्धू – लेकिन इसे खींचकर जितना चाहे लंबा कर सकते हैं। 

———————————–

बिल्लू – पापा, मुझे मैडम रोज मारती हैं। 
स्कूल जाने में डर लगने लगा है।

पापा – अरे डरना नहीं बेटा, तू तो शेर का बच्चा है।

बिल्लू – मैडम भी यही कहती हैं।

पापा – क्या?

बिल्लू – यही कि जाने किस जानवर का बच्चा है, जो कुछ पढ़ता ही नहीं। 



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WLnejv
via Latest News in Hindi

0 Comments