बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए अपनाये ये घरेलु नुस्खे

काले लंबे घने बाल सभी की पसंद होती है| लेकिन बालों की सही देखभाल न करने से पौष्टिक आहार की कमी, धूल प्रदूषण, बालों में कलर करने की वजह से हमारे बाल रूखे व बेजान हो कर टूटने लगते है व बाल की चमक गायब हो जाती है और बालो की ग्रोथ रुक जाती है| कभी कभी किसी बीमारी या दवाइयों साइड इफेक्ट्स से भी बालों की लंबाई रुक जाती है या बाल गिरने लगते है| अगर आप भी बालो की इन समस्या से परेशान है और बाजार में बिकने वाले उत्पादों के प्रयोग से निराश हो चुके है तो हम आपको बता रहे है कुछ ऐसे घरेलू टिप्स जिन्हे अपनाकर आप फिर काले घने, लंबे बाल पा सकती है| आइए जानें कुछ उपाय
1 अंडे का करें उपाय – लंबे घने मुलायम बाल पाने के लिए अंडे का प्रयोग करें| बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे अहम तत्व होता है और अंडे में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है| अंडे के प्रयोग से दो-मुंहे बालो से भी छुटकारा पाया जा सकता है| एक अंडे को फोड़कर उसमे दो चम्मच जैतून का तेल मिला लें और इससे बालो की मसाज करें| आधा घंटे बाद बालों को धो लें|
2 नीबू का रस लगाएं – बालों में चमक लाने के लिए नीबू के रस में तेल मिलाकर लगाएं| नीबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है| यह बालो से रुसी की समस्या को भी खत्म कर देता है|
3 नारियल दूध है फायदेमंद – बालों की लंबाई बढ़ाने में नारियल का दूध बहुत लाभदायक होता है| नारियल के दूध में आयरन, कैल्सियम, विटामिन आदि तत्व पाए जाते है जो बालों को गिरने से बचाते है| नारियल दूध को अपने आहार में शामिल करें|
4 आंवले का करें सेवन – प्रतिदिन आंवले के सेवन से बालो की कई प्रकार की समस्या अपने आप दूर हो जाती है| काले घने बाल पाने के लिए तेल में आंवले पाउडर गरम करें और इस तेल को बालों में लगाएं|
5 अच्छा आहार लें – बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए अच्छी डाइट लें| बालो के पोषण के लिए अच्छा आहार लेना आवश्यक है| ऐसा भोजन लें जिनमे आयरन, जिंक, विटामिन जैसे पोषक तत्व हों| पानी भरपूर मात्रा में पीएं|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WPezfq
via Latest News in Hindi
0 Comments