जी हाँ, ख़राब लाइफस्टाइल आपके माँ बनने की राह में रोड़ा बन सकती है। आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में खराब लाइफस्टाइल ने सबकी दिनचर्या में अपनी जगह बना ली है। आजकल लोग अपने काम में इतने बिजी हैं कि जंक फ़ूड और इंडस्ट्रियल ड्रिंक्स ने उनके भोजन की जगह ले ली है। लोग शायद इस बारे में शयन नहीं देते कि संतुलित आहार उनके लिए कितना आवश्यक है। महिलाएं भी इस काम में पीछे नहीं हैं, महिलाओं में भी जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करती हैं। साथ ही मदिरापान व धूम्रपान जैसी बुरी आदते भी महिलाओं को अपना शिकार बना रही है।

नहीं मिलते कोई पोषक तत्व

जंक फ़ूड जैसे बर्गर, पिज्जा, पेटीज आदि ऐसे पदार्थ होते हैं जिन्हें आप खाते तो बड़े चाव से हो लेकिन इनसे आपको किसी प्रकार के कोई पोषक तत्व नहीं मिलते। इसके उलट इनमें शुगर और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में सहायक है। इसके साथ इन्हे बनाने में जिन पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है वो भी सही क़्वालिटी के पैमाने में खरे नहीं उतरते। जंक फ़ूड के साथ कोल्ड ड्रिंक का चलन भी बड़े जोरो पे है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स के अधिक सेवन से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है जिसका असर आपकी शारीरिक क्षमता में पड़ता है।

मदिरापान व धूम्रपान है हानिकारक

आजकल महिलाओं में मदिरापान व धूम्रपान का चलन जोरों पर है, लेकिन हम आपको बता दे कि ये पदार्थ विषैले होते हैं और ये आपकी माँ बनने की क्षमता पे बहुत ही हानिकारक प्रभाव डालते हैं। ये पदार्थ आपके शरीर को धीरे-धीरे छीण करते रहते हैं। इसके अलावा मदिरापान व धूम्रपान करने से दिल, लीवर और फेफड़े संबंधी रोग हो सकते हैं। सबसे पहले आपको जंक फ़ूड व प्रिज़र्व ड्रिंक्स से दूरी बनानी होगी और मदिरापान व धूम्रपान को पूर्णतः त्यागना होगा। वर्तमान में किये गए अच्छे कार्य आपका कल अच्छा बनाते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2XLgONO
via Latest News in Hindi

0 Comments