स्वस्थ गर्भधारण के लिए स्वस्थ डाइट

प्रेगनेंसी की प्लानिंग करने से पहले आपको बहुत सारी चीज़ों में ध्यान देना होता है। आपको अपने शारीरिक व मानसिक दोनों अवस्थाओं का ध्यान रखना चाहिए इसके लिए जरुरी है कि आप अपने खानपान में विशेष ध्यान दें और खानपान संबंधी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। स्वस्थ गर्भधारण के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इसमें से एक कारक यह भी है कि आप क्या खा रही हैं अर्थात आपको खाने में कुछ खास चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए सहायक है। आइये हम बताते हैं वो कौन सी चीज़ें हैं जो आपको स्वस्थ गर्भधारण के लिए कहानी चाहिए।
ताज़े फलों का सेवन करना
आपको अपनी डाइट में ताजे फल जैसे सेव,संतरे मौसम्मी, केले जैसे फल शामिल करने चाहिए। सुबह के नास्ते में इसे शामिल करें और हो सके तो ताजे फलों का जूस पियें। ऐसे फल खाएं जिनमे फाइबर की मात्रा अधिक हो। स्टोर किये हुए या कई दिनों के फल जो फ्रिज में रखें हों उन्हें खाने से बचे। एक पूरे दिन में फलों को तीन बार खाएं।
बीन्स का सेवन
ये गर्भवती होने के लिए एक बहुत ही अच्छा फ़ूड माना जाता है, आप बीन्स को नास्ते के रूप में ले सकती हैं। आप इसमें अंकुरित चने, मटर, मूंगफली आदि को शामिल कर सकते हैं। ये पदार्थ आपको पर्याप्त रूप से पोषण प्रदान करते हैं। ये पदार्थ आपके गर्भधारण की संभावनाएं भी बढ़ा देते है। इनसे आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन की प्राप्ति भी हो जाती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। पालक जैसी रेशेदार सब्जियां पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं और इनमे मौजूद फोलिक एसिड, आयरन व एंटी-ऑक्सीडेंट आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। स्वस्थ गर्भधारण के लिए आपको अपने भोजन में पालक अवश्य शामिल करना चाहिए क्योकि पालक आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2KNk7Ra
via Latest News in Hindi
0 Comments