लाइलाज कैंसर के इलाज का खुल सकता है नया रास्ता

साइंटिस्ट को ब्रेन ट्यूमर की वृद्धि रोकने वाले प्रोटीन का पता लगाने में कामयाबी मिली है। शोधकर्ताओं का कहना है की शरीर में प्रोटीन की कार्यशीलता को रोकने से ब्रेन ट्यूमर का विकास भी रुक जाता है। ताजा रिसर्च से खतरनाक एवं लाइलाज कैंसर के इलाज का नया रास्ता भी खुल सकता है।
रिसर्च के अनुसार, ओएसएमआर (ऑन्कोस्टेटिन एम रिसेप्टर) नामक प्रोटीन की क्रियाशीलता को बंद कर देने से ट्यूमर का बनना बंद हो जाता है। यह प्रोटीन ही ग्लियोब्लास्टोमा ट्यूमर के लिए भी जिम्मेदार है। इसे एक खतरनाक तरह का कैंसर माना जाता है। इस ट्यूमर में रेडिएशन और कीमोथैरेपी कभी काम नहीं करती। इसे सर्जरी के जरिए निकालना भी बहुत मुश्किल है।
मुख्य शोधकर्ता और कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर का कहनाम है कि इस तरह के ट्यूमर से पी़डत रोगी 16 महीने से अधिक जिंदा नहीं रह पाते हैं।शोधकर्ताओं के अनुसार, ओएसएमआर जितना अधिक क्रियाशील होगा, मरीज की मौत भी उतनी ही करीब होगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2IJV28f
via Latest News in Hindi
0 Comments