धर्म डेस्क: आज के दिन श्री गंगा दशहरा है। ये हर बार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं कि आज ही के दिन गंगाजी पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। दरअसल आपको बता दूं कि राजा भागीरथ की कठिन तपस्या के कारण ही पृथ्वी पर गंगा मैय्या का आगमन संभव हो पाया था, लेकिन पृथ्वी के अंदर गंगा के वेग को सहने की शक्ति न होने के कारण भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं के बीच स्थान दिया, जिससे एक धारा के रूप में पृथ्वी पर गंगा का जल उपलब्ध हो सके। अतः गंगा मैय्या को पृथ्वी पर लाने में भगवान शिव का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2XdlIq9
via Latest News in Hindi

0 Comments