नई दिल्ली: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। आज देव स्नान पूर्णिमा है। दरअसल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देव स्नान पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वैसे पूर्णिमा का व्रत तो कल के दिन ही किया जा चुका है, आज के दिन केवल स्नान-दान की प्रक्रिया की जाएगी। आज के दिन भगवान जगन्नाथ की जलयात्रा निकाले जाने की भी परंपरा है। इसके अलावा आज के दिन दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का आखिरी दिन है। साथ ही आज बिल्व त्रिरात्रि भी है। आज के दिन बिल्व, यानी बेल के पत्तों से उमा-महेश्वर की पूजा का विधान है। अतः आज हम देव स्नान पूर्णिमा, बिल्व त्रिरात्रि आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2x3Pwq9
via Latest News in Hindi

0 Comments