इंग्लैंड एंड वेल्स में आगामी 30 मई से क्रिकेट का महासंग्राम खेला जाना है। जिससे पहेल टीम इंडिया को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल टीम इंडिया के अरसे से चले आ रहे नंबर चार के जख्म पर के. एल. राहुल ने मरहम लगाकर कप्तान विराट कोहली के सरदर्द को कम कर दिया है।   कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में भी भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) और 50 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा (19) के विकेट खो दिए थे। जिसके बाद नंबर चार पर उतरे के. एल. राहुल ने मौके का भरपूर फायदा उठाया और 99 गेंदों में 108 रन की बेहतरीन पारी खेली। इतना ही नहीं इसके बाद भारत के पूर्व कैप्टन कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी माही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दमदार शतक जड़ा। जिसके चलते भारत ने बांग्लादेश के सामने 360 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VRMAHr
via Latest News in Hindi

0 Comments