World Cup 2019: विश्व कप का आज होगा शंखनाद, जानिए ट्रॉफी के साथ विजेता टीम कितनी होगी मालामाल
दुनिया में क्रिकेट के महाकुम्भ का शंखनाद 30 मई यानी आज से हो रहा है। जिसको लेकर सभी क्रिकेट फैंस में रोमांच चरम पर है। इसके साथ ही सभी 10 देशों की टीमों ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाने के लिए अपनी कमर भी कस ली है। जिसमें आज पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जायेगा। ये दोनों ही टीमें अभी तक विश्व कप ख़िताब को अपने नाम करने में नाकाम रही है। ऐसे में इस बार विश्व कप जीतने के लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा देंगी। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2WuviEG
via Latest News in Hindi
0 Comments