डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (15 मई) बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर हैं। बिहार के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। पीएम ने कहा, जितने भी महामिलावटी हैं, ये घोर नकारात्मकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पास दो ही मुद्दे हैं- मोदी की छवि को खराब करो और मोदी को हटाओ, लेकिन इन महामिलावटी लोगों को ऐहसास नहीं है कि मोदी आज यहां पर 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से है। महामिलावटी लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया था। 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया। PM Modi addresses public meeting in Paliganj, Bihar. Dial 9345014501 to listen LIVE. #AbkiBaar300Paar https://t.co/3ifEFEBKyS — BJP (@BJP4India) May 15, 2019 पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का नामदार परिवार हो या फिर यहां बिहार का भ्रष्ट परिवार, इनकी संपत्ति आज सैकड़ों-हजारों करोड़ों रुपये में है। आखिर ये पैसे कहां से आए? अगर गरीब की जरा सी भी परवाह होती, अगर देश की जरा सी भी परवाह होती, तो भ्रष्टाचार करने से पहले इनके हाथ कांपते। PM Narendra Modi in Paliganj, Bihar: Be it Congress' 'naamdaar' family or the corrupt family in Bihar, their assets are in thousands of crores now. From where the money came? If they had little care of the nation & the poor, they would have hesitated from doing corruption pic.twitter.com/aXSQ41LxfP — ANI (@ANI) May 15, 2019 पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के बाद से भड़की हिंसा के बीच पीएम मोदी एक बार फिर गरजेंगे। पीएम मोदी बंगाल के बसीरहाट और डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम झारखंड के देवघर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होगी। इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। 7वें चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोट डालें जाएंगे। इन सीटों में- दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर शामिल है। 2014 में ये सभी 9 सीटें टीएमसी को मिली थी।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Elj9Yr
via Latest News in Hindi

0 Comments