अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को दी जीत की बधाई, प्रधानमंत्री ने कहा- धन्यवाद
वॉशिंगटन: अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा है कि भारत में हाल में संपन्न हुए आम चुनाव दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मोदी ने भी एक ट्वीट के जरिए ट्रंप को धन्यवाद कहते हुए इसे देशवासियों की उम्मीदों की अगुवाई करने वाली जीत बताया। आपको बता दें कि ट्रंप और मोदी के बीच रिश्ते आमतौर पर अच्छे ही रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ भी की है।from India TV: world Feed http://bit.ly/2HzrAB2
via Latest News in Hindi
0 Comments