NDA के डिनर प्रोग्राम में बोले मोदी, मेरे लिए तीर्थ यात्रा के जैसा था चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव उनके लिए तीर्थ यात्रा की तरह था। उन्होंन कहा कि एनडीए सरकार का कार्यकाल एक सफल प्रयोग की तरह था। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को एनडीए में शामिल नेताओं को डिनर दिया। ये डिनर दिल्ली के अशोका होटल में दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। इस दौरान शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार अशोका होटल पहुंचे। लोजपा के रामविलास पासवान, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, हरसिमरत कौर, एआईडीएमके के पलानीसामी, पनीरसेल्वम, डीएमके की प्रेमलता और पीएमके के अंबुमनी रामदौस भी होटल पहुंचे। Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Ashoka Hotel for NDA leaders dinner pic.twitter.com/x61nLViT6O — ANI (@ANI) May 21, 2019
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2VTO5d0
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2VTO5d0
via Latest News in Hindi
0 Comments