डिजिटल डेस्क, नई ​दिल्ली। प्रमुख घरेलू कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी XUV500 का नया बेस वेरियंट W3 लॉन्च कर दिया है। नए वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.22 लाख रुपए है। कंपनी के अनुसार XUV500 का यह नया वेरियंट देश भर में महिंद्रा की डीलरशिप पर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध होगा। हालांकि इस वेरिएंट के स्टाइल व इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।  आपको बता दें कि इससे पहले W5, XUV500 का बेस वेरियंट था, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 12.80 लाख रुपए है। देखा जाए तो पुराने वेरिएंट की तुलना में नया वेरिएंट 58 हजार सस्ता है।  फीचर्स  XUV500 के नए वेरिएंट में पावर अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर, इंजन इमोबिलाइजर, इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ऑपरेट होने वाले ड्यूल हीटींग वेंटिलेशन ऐंड एयर कंडिशनिंग, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल और क्रोम ग्रिल दिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा का ध्यान रखते ​हुए इस वेरियंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और EBD के साथ ABS सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।  इंजन XUV500 W3 में भी 2.2-लीटर वाला डीजल इंजन दिया गया है, यह इंजन 153 bhp का पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि डीजल इंजन वाली XUV500 का माइलेज 15.4 किलोमीटर प्रति लीटर है। 

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2JDMujU
via Latest News in Hindi