LIVE: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगाए जय-जय श्री राम के नारे
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अयोध्या से करीब 25 किमी दूरी पर एक रैली को संबोधित करते हुए जय जय श्री राम के नारे लगाए। पीएम ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा, सपा-बसपा और कांग्रेस का आतंक पर नरमी का पुराना रिकॉर्ड रहा है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां आतंक के मददगारों को पकड़ती थीं और ये वोट के लिए उनको छोड़ देते थे। आज ये सभी महामिलावटी फिर से केंद्र में एक मजबूर सरकार बनाने के चक्कर में हैं। LIVE : PM @narendramodi is addressing a public meeting at Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh. #DeshBoleModiPhirSehttps://t.co/oBZTl4h1vk — BJP (@BJP4India) May 1, 2019 पीएम मोदी फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह और अम्बेडकरनगर के प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के समर्थन में जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह जनसभा दो जिलों के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त जनसभा है। अयोध्या में पीएम मोदी की रैली से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या वह राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी रामलला के दर्शन करने जाएंगे? लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम की इस रैली पर हर किसी की नज़र है। बीजेपी अभी तक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर आगे बढ़ रही थी, वहीं इस सभा से संकेत बीजेपी के हार्ड हिंदुत्व का मैसेज फ्रंट पर आ सकता है। इस पर अयोध्या के प्रमुख साधु संतों का कहना है कि मोदी ने एक संकल्प लिया है कि जब तक राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता, तब तक वह रामलला के दर्शन नहीं करेंगे। राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कहते हैं जिसको आना है वो आए जिसको न आना हो न आए, सब कुछ राम की मर्ज़ी से होता है। वहीं राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास जी महाराज का कहना है कि पीएम मोदी का संकल्प है कि जब भव्य मंदिर बनेगा तो उसकी नींव का पत्थर रखने यानी शिलापूजन करने ही वे आएंगे। राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती भी यही मानते हैं कि पीएम मोदी का संकल्प है जब वो पूरा होगा तभी वे रामलला के दर्शन करने आएंगे। इसके साथ ही अयोध्या के प्रमुख साधु संतों का कहना है कि मोदी ने एक संकल्प लिया है कि जबतक राममंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता, तब तक वह रामलला के दर्शन नहीं करेंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की अयोध्या में यह दूसरी जनसभा हो रही है। इससे पूर्व 2014 में सीएम रहते नरेंद्र मोदी ने जीआईसी मैदान में जनसभा की थी। पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ी सपा-बसपा के मुखिया अखिलेश यादव और मायावती की संयुक्त रैली अयोध्या के रामसनेही घाट में होगी।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GU5j0B
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GU5j0B
via Latest News in Hindi
0 Comments