IPL 2019 चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का मुंबई लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत, देखें Photos
आईपीएल 2019 की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का मुंबई लौटने पर शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद रोहित की पल्टन ने मुंबई वासियों के साथ मिलकर जीत का जमकर जश्न मनाया। रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम मुंकेश अंबानी के घर एंटिलिया से खुली बस में पेडर रोड और मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट तक गई। मुंबई की टीम का काफिला जहां से भी गुजरा हजारों की तादाद में मुंबई के फैंस ने उनको घेर लिया। इस दौरान टीम के खिलाड़ी फैंस से हाथ मिलाते हुए और जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस जश्न के कई वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं।from India TV: sports Feed http://bit.ly/30h0XbD
via Latest News in Hindi
0 Comments