Hyundai Venue भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पहली कनेक्टेड सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue को मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि इस SUV का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस एसयूवी को तीन इंजन और चार वेरियंट विकल्प के साथ बाजार में पेश किया गया है। Hyundai Venue में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कुल 33 कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें जियो-फेंसिंग, स्पीड अलर्ट्स, SOS, पैनिक नोटिफिकेशन्स, डेस्टिनेशन शेयरिंग और रोड-साइड असिस्टेंस आदि दिए गए हैं। सुरक्षा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस एसयूवी में ABS, 6 एयरबैग्स, वीइकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं। [gallery]
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2JWOe8b
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2JWOe8b
via Latest News in Hindi
0 Comments