शेयर बाजार पर एग्जिट पोल के नतीजों का असर दिख रहा है| सेंसेक्स  200 और निफ्टी  50 अंकों की उछाल के साथ खुले हैं| देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड उछाल  39,500 रिकॉर्ड अंकों को पार कर गया| शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 219.06 अंक बढ़कर 39,571.73   पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी में 55.3 की तेजी के बाद 11,883.55 के रिकॉर्ड अंकों पर पहुंचा|


मार्केट की शुरुआत सुबह 9.40 बजे 102.96 अंकों की मजबूती के साथ 39,455.63 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,847.10 पर कारोबार करते देखे गए| बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.78 अंकों की मजबूती के साथ 39,449.45 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.4 अंकों की गिरावट के साथ 11,863.65 पर खुला



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2w96wLv
via Latest News in Hindi

0 Comments