राबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय के के समक्ष पेश हुए। उन्हें लंदन, दुबई, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संपत्तियों की खरीद को लेकर पूछताछ की गयी। यह नौवीं बार है जब उन्हें अवैध संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

एजेंसी ने वाड्रा की अग्रिम जमानत रद्द करने की हाल में मांग की थी और उनकी विदेश यात्रा का भी विरोध किया था। एक स्थानीय अदालत ने वाड्रा को विदेश यात्रा की अनुमति देने के संबंध में अपने आदेश को तीन जून के लिए बुधवार को सुरक्षित रख लिया था।

ईडी ने पिछले ही हफ्ते वाड्रा को इस मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया था और तब दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाब मांगते हुए वाड्रा को नोटिस जारी किया था। ईडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा था कि उन्हें वाड्रा को हिरासत में लेने की जरूरत है क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2QFXuz2
via Latest News in Hindi

0 Comments