मोटापे की समस्या को दूर करता मशरूम

मशरूम एक सब्जी होती है जो गुणों से भरपूर होती है| इसका सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी नहीं होती| ये अनेकों बीमारियों को दूर करने में अहम रोल निभाता है| इसमें खनिज, विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं| आइए जानें इसके फायदे –
1. मशरूम में ergothioneine और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है जिससे मोटापे की समस्या को दूर किया जा सकता है|
2. पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं| इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाई जा सकती है| सेलेनियम मशरूम में भरपूर होता है जिससे इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है|
3. विटामिन डी का मशरूम अच्छा स्रोत होता है| मशरूम खाने से हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती है| रोज़ाना मशरूम का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी होती|
4. शरीर का मोटापा और ब्लड शुगर लेवल मशरूम का सेवन करने से कंट्रोल में रहता है क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स इसमें कम होता है|
5.कोलेस्ट्रॉल की मात्रा मशरूम में कम होती है जिससे ज्यादा भूख नहीं लगती|
6 स्किन और बालो के लिए राम बाण होता है मशरूम| इसका सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी कंट्रोल में की जा सकती है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Q1ZLUH
via Latest News in Hindi
0 Comments