आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में लोग अपने मोटापे को कम करने के लिए डाइटिंग से लेकर दवाईयों तक का सेवन करते हैं। लेकिन वास्तव में आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। आप सिर्फ पालक के इस्तेमाल से अपनी यह समस्या सुलझा सकते है। जी हां, पालक के जूस से आपको कई तरह के फायदे होते हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में-


पालक खाने से मोटापा दूर होता है। पालक में गाजर का जूस मिलाकर पीने से बॉडी को न्यूट्रिशियंस मिलते हैं। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है और कमजोरी भी नहीं आती।


पालक में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए रोजाना इसका जूस पीने से शरीर में हिमोग्लोबीन की कमी नहीं होती। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी पाई जाती है, वे भी इसके सेवन से अपनी इस कमी को दूर कर सकते हैं।


पालक का जूस एक गर्भवती महिला के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है। अक्सर इस अवस्था में महिलाओं के शरीर में फॉलिक एसिड की कमी हो जाती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए पालक खाना चाहिए। इसके पालक में कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है।
पालक का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित रखता है। इसमें पोटाशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल के रोगों से भी बचाव रहता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JyW8W0
via Latest News in Hindi

0 Comments