आपके दिल की दुश्मन होती हैं यह चीजें, रहें थोड़ा दूर

भोजन और स्वास्थ्य का सीधा नाता होता है। हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार पर पूरा ध्यान दें। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग इस भागती-दौड़ती जिन्दगी में कुछ भी खा लेते हैं। इस तरह न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि उनके शरीर के विभिन्न अंगों पर भी बुरा असर पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं, जो आपके दिल के लिए बिल्कुल भी अच्दे नहीं होते-
अगर आप सोचते हैं कि एनर्जी ड्रिंक्स आपको उर्जा देती है तो आप गलत है। एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है जिससे अतालता की शिकायत हो सकती है। अतालता का सबसे पहला लक्षण है अनियमित दिल की धड़कन।
आलू के चिप्स तो आप मूवी देखते समय या क्रिकेट इंजाॅय करते समय या फिर यूं ही बोर होते समय खाते होंगे, लेकिन शायद आपको यह नहीं मालूम है कि ये आपके दिल पर बुरा असर डालते हैं। इस बात का रिसर्च में भी खुलासा हो चुका है कि जो लोग एक दिन में 200 मिलिग्राम से ज्यादा सोडियम खाते हैं उनको दिल की बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। रिसर्च में यह भी सामने आया है कि दिल की बीमारी से मरने वाले 10 लोगों में से एक यही लोग होते हैं।
कहा जाता है प्रोटीन से भरपूर चिकन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बाजार में तले-भूने चिकन में ट्रांस फैट पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक है। ये चीजें शरीर में ऑक्सीडेंट लेकर आती हैं जो एंटी-ऑक्सीडेंट की दुश्मन हैं। किसी भी खाने को जब डीप फ्राई किया जाता है तो उसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं।
सोडा पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा सोडा दिल से शरीर के बाकी हिस्सों तक खून ले जाने वाली धमनी जिसे आर्टरी कहा जाता है उसकी दीवारों पर तनाव पैदा कर दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा देता है। ज्यादा सोडा का सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है।
चाइनीज खाने में भरपूर मात्रा में फैट, सोडियम और कार्बोहाडड्रेट पाया जाता है। इसके सेवन से आर्टरी ब्लॉक हो सकती है। ये ही नहीं बच्चों के लिए झटपट बनने वाले नूडल्स भी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। स्टडी के अनुसार, इंस्टेंट नूडल के एक पैकेट में 875 मिलिग्राम सोडियम पाया जाता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को लंबे समय के लिए बढ़ाने का काम करता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2LhNwVs
via Latest News in Hindi
0 Comments