वाॅक को बनाना है मजेदार, काम आएंगे यह टिप्स

इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि चहलकदमी करना सेहत के लिए अच्छा है। लेकिन बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है कि वे वाॅक तो शुरू करते हैं, पर एक-दो दिन में ही उसे बंद कर देते हैं। इसका कारण यह होता है कि उन्हें ऐसा करना बोरिंग लगता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है तो आप इन टिप्स के जरिए अपनी वाॅक को मजेदार बना सकते हैं-
शोध बताते हैं कि जब कई लोग मिलकर वॉक करते हैं तो ज्यादा अच्छी होती है। इसलिए कोशिश करें कि आपका कोई वाॅकिंग पार्टनर भी अवश्य हो। फ्रेंड्स के साथ वॉक करेंगे तो ये मूड बूस्टर बन जाएगी।
अगर आपके साथ कोई वाॅक करने के लिए साथी नहीं है तो अपने पेट के साथ वाॅक करें। अगर आप अपने पेट के साथ वॉक करते हैं तो स्पीड 28 पर्सेंट तक बढ़ जाती है। खासकर डॉग्स के साथ।
वॉक करना आपके लिए एक तरह का वर्कआउट ही है। वॉक करते हुए फोन लेकर नहीं जाएं वरना वॉक का असर नहीं होगा। जब आप वॉक करते हैं तो दिमाग रिलैक्स रहना चाहिए और फोन दिमाग को रिलैक्स नहीं होने देगा।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2J8N1tV
via Latest News in Hindi
0 Comments