अच्छी सेहत के लिए खाना बहुत जरूरी होता है। एल्युमिनियम और स्टील के बर्तनों से ज्यादा मिट्टी के बर्तन में बना खाना ज्यादा फायदेमंद है क्यूंकि मिट्टी के बर्तन में खाना धीरे धीरे बनता है और आप सब जानते हैं की आराम से और धीरे- धीरे पका हुआ भोजन ज्यादा गुणकारी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि मिट्टी के तवे का इस्तेमाल करने से हमें क्या फायदे हैं।

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी का सेवन करने से आपको गैस की प्रॉब्लम नहीं होती। दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण गैस की परेशानी है तो मिट्टी के तवे पर बनी रोटी का सेवन करने से कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

मिट्टी के बर्तन खाने में मौजूद किसी भी पोषक तत्व को खत्म होने से रोकते है। जिससे हमारे शरीर को पूरे पोषक तत्व मिलते है, यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी का सेवन करने का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है कि इससे खाना पौष्टिक होने के साथ- साथ टेस्टी भी होता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JA3I2K
via Latest News in Hindi

0 Comments