गरमियों में आप अपने कपड़ों पर ध्यान देते हैं, तो क्या आप अपने फुटवीयर का ध्यान रखते हैं. जिस तरह कपड़े हमारे लुक को फैशनेबल बनाते हैं उसी तरह फुटवियर हमारे लुक को और दोगुना फैशनेबल बना देता है. अक्सर आप औफिस जाते वक्त मैट्रो या बसों में लोगों के कपड़े नोटिस करते होंगे. पर कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो कपड़ों के साथ-साथ फुटवियर पर भी गौर करते हैं. तो इस गरमी आप भी कुछ नए, फैशनेबल और ट्रैंडी फुटवियर को अपनाकर अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं गरमियों के कुछ ट्रैंडी फुटवियर…

1. सूट पर ट्राई करें सैंडल और बेली

sandals

कुछ सालों पहले लड़कियां केवल अंगूठे वाली चप्पल या सैंडल ही पहनती थीं, लेकिन आज लेदर शूज से लेकर कई अट्रैक्टिव डिजाइंस में सैंडल व बेलीज मार्केट में आ चुकी  हैं, जिसे आप सूट और लौंग स्कर्ट के साथ ट्राई कर सकतीं हैं

2. डेनिम्स के साथ ट्राई करें शूज

shoes

आजकल औफिस हो या कौलेज लड़कियां डेनिम की जींस पहनना पसंद करती हैं. जिसके साथ सैंडल की बजाय शूज का भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं. यह आपके लुक को ट्रैंडी और फैशनेबल बनाएगा.

3. समर बूट्स भी करें ट्राई

summer-boots

बूट सिर्फ सर्दियों के लिए नहीं है बल्कि गर्मियों को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियों ने समर बूट्स में भी काफी डिजाइंस लौंच किए हैं. ये जाली वाले होते हैं और साइड में जिप लगी होती है जिससे गर्मी महसूस नहीं होती. ये आपके कम्फर्ट और फैशन अनुसार बनाए गए हैं.

4. कोल्हापुरी जूतियां का ट्रैंड है पुराना

kolapuri-

कोल्हापुरी जूतियां व चप्पलें भी गर्ल्स खूब पसंद आती हैं. टाइट फिटिंग जींस के साथ ये बहुत जमती हैं. आगे से वी शेप व राउंड शेप के अलावा तरह-तरह के कट्स वाली मोजरियां भी मार्केट में अवेलेबल हैं. पहनने के बाद ये बेहद यूनीक लुक देती हैं.

5. किसी भी लुक के लिए बेस्ट है फ्लैट्स

flats

कंफर्ट के हिसाब से इन दिनों फ्लैट फुटवेअर्स कौलेज गोअर्स को बहुत पसंद आते हैं. ये गर्मियों में कूल और कंफर्ट वाली फीलिंग देते हैं.

The post समर में ये फुटवियर्स आएंगे आपके काम appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2VOz1gI
via Latest News in Hindi

0 Comments