खराब लाइफस्टाइल और मोटापे के कारण 50 वर्ष की उम्र में होने वाला मेनपॉज अब कम उम्र में ही महिलाओं को होने लगा है। इससे शरीर में हॉर्मोंस में बदलाव होने लगता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऑस्टियोपरॉसिस का भी खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हार्ट की समस्या और मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे बचने का एक ही सरल उपाय है कि मोटापे को कंट्रोल करें।

होने लगता है मानसिक बदलाव

मेनपॉज से महिलाओं में मानसिक बदलाव होने लगता है। छोटी-छोटी बातों में चिड़चिड़ाना, गुस्सा करना और इमोशनल होने लगती हैं। महिलाएं इसको बीमारी समझकर कई डॉक्टर के चक्कर लगाती हैं। दवाएं खाने लगती हैं, लेकिन यह कोई बीमारी नहीं है। काउंसलिंग करने से ये दिक्कत ठीक हो जाती है।

मेनपॉज के लक्षण

बार-बार पेशाब जाना

नींद न आना

चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन

बाल झड़ना

शरीर में जलन, थकावट और चेहरे पर झुर्रियां

दिल की धड़कन बढ़ना



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JSsKtk
via Latest News in Hindi

0 Comments