टीचर – तुम कल स्कूल क्यों नहीं आये थे ?

पप्पू – जी वो,
कल मेरे घर में पूजा थी

टीचर – तो परसों क्यों नहीं आये थे ?

पप्पू – जी परसों मेरे घर में प्रिया थी 

टीचर बेहोश!!!

————————–

टीचर – दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है ?

पप्पू – सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये

तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं ‘दुर्दशा’

और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो

ये होगा हमारा ‘दुर्भाग्य’!!!  

टीचर बेहोश!!! 

—————————

जैसे ही पप्पू नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया

बॉस – वाह नई शर्ट…..
तुमने खरीदी है क्या ?

पप्पू – नहीं सर…. भैया ने गिफ्ट में दी है

बॉस – ओह्ह अच्छा…
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा मैं…



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JHOUOB
via Latest News in Hindi

0 Comments