हम जंग नहीं चाहते, लेकिन ईरान ने किसी भी तरह का हमला किया तो...: अमेरिका
वॉशिंगटन: बीते कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही गई है। एक ताजा बयान में अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह या उसकी ओर से कोई और अमेरिकी हितों या नागरिकों पर किसी भी प्रकार हमला करता है उसका ‘त्वरित एवं निर्णायक’ जवाब दिया जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘तेहरान में सत्ता को यह समझना चाहिए कि यदि वे या उनकी ओर से कोई ओर अमेरिकी हितों या नागरिकों के खिलाफ किसी भी प्रकार से हमला करता है तो अमेरिका त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई करके उसका जवाब देगा।’from India TV: world Feed http://bit.ly/2HbdAwe
via Latest News in Hindi
0 Comments