हार्दिक उन खिलाड़ियों में से है जिनका कोई विकल्प नहीं हो सकता

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि टीम के पास हरफनमौला हार्दिक पंड्या जैसा प्रतिभाशाली कोई खिलाड़ी नहीं है। सहवाग ने यह भी कहा है कि हार्दिक उन खिलाड़ियों में से है जिनका कोई विकल्प नहीं हो सकता।
आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की आईपीएल में चौथी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। हालाँकि इससे पहले वह टीवी चैट शो में महिला विरोधी बयानबाजी के कारण विवादों के घेरे में थे। हार्दिक के साथ चैट शो में केएल राहुल भी थे लेकिन दोनों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया ।
विवादों के घेरे में आने के बाद प्रतिबंध झेलकर लौटे हार्दिक ने आईपीएल में 15 मैचों में 402 रन बनाये।
from खेल – Navyug Sandesh http://bit.ly/30n7XE0
via Latest News in Hindi
0 Comments