कोलंबो: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने मंगलवार को कहा कि ईस्टर के दिन हुए हमलों के लिए जिम्मेदार सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने आगाह किया कि देश के सामने अब भी आईएसआईएस आतंकी हमलों की खतरा बना हुआ है। विक्रमसिंघे ने देश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर संसद में बहस के दौरान कहा कि ईस्टर के दिन हुए हमलों से सीधे जुड़े सभी लोग या तो मारे गए या हिरासत में हैं। 

from India TV: world Feed http://bit.ly/2VNQJjr
via Latest News in Hindi

0 Comments