डिजिटल डेस्क, वाराणसी। लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। प्रियंका गांधी आज (15 मई) कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए वाराणसी में रोड शो करेंगी। प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ भी करेंगी। इसके अलावा देवरिया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। रोड शो के दौरान होगी पुष्पवर्षा प्रियंका के रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। उनका रोड शो काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। जानकारी के मुताबिक रोड शो वाराणसी के अस्सी चौराहा मदनपुरा होते हुए गोदौलिया पहुंचेगा। इसके बाद प्रियंका गोदौलिया चौराहे से कार पर सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा-पाठ करने के बाद प्रियंका कालभैरव के भी दर्शन करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्थानीय नेताओं के मुताबिक प्रियंका के रोड शो के दौरान शहनाई और डमरू के साथ शंखनाद की भी व्यवस्था की गई है। रोड शो के दौरान पुष्पवर्षा भी की जाएगी। अजय राय और मोदी के बीच टक्कर बता दें कि पीएम मोदी ने वाराणसी से अपने नामांकन के दिन रोड शो और गंगा आरती की थी। पीएम मोदी का रोड शो भी 25 अप्रैल को इन्हीं जगहों पर शुरू और खत्म हुआ था। कांग्रेस ने इस सीट पर मोदी के खिलाफ अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने इस सीट पर शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से 2014 में पीएम मोदी ने जीत हासिल की थी। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के दौरान 19 मई को वोट डाले जाएंगे  

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2HkqPvI
via Latest News in Hindi

0 Comments