होंठों के रूखेपन को कहें अलविदा

कुछ लोगों के लिप्स हमेशा ही रूखे व बेजान नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि होंठों को कोमल बनाए रखने के लिए उनका अतिरिक्त ख्याल रखा जाए। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने लिप्स को हमेशा सॉफ्ट और प्लम्प बनाए रख सकते हैं-
होंठ शरीर के सबसे ज्यादा एक्स्पोस्ड एरिया में गिने जाते हैं। इनकी ऊपरी सतह बहुत झीनी होती है। एयर कंडीशनर होठ की ड्राइनेस बढ़ाते हैं और इनके क्रैक होने के लिए भी यही चीजें जिम्मेदार होती हैं। इस अवस्था से बचाने के लिए होठों को विटामिन-ए और ई वाले बाम या क्रीम से रोज रीहाइड्रेट करना जरूरी है। इसके लिए शिया और कोकोबटर यूज किए जा सकते हैं।
अगर आपके लिप्स बार बार क्रैक और ड्राई होते रहते हैं, तो स्किन एक्सफोलिएशन वाले मेंटेनेंस क्रीम यूज करें। अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड वाले पदार्थ जैस फ्रूट, शुगर और मिल्क इस्तेमाल करें। ये चीजें लिप के ऊपर से डेड स्किन कवर हटा देती हैं। इसके बाद एसपीएफ वाली बाम लिप पर जरूर लगाएं। इसके आलावा माइक्रोग्रैन्यूल एक्सफोलिटर भी यूज कर सकते हैं बस ध्यान रखें की इसके बाद लिप्स मॉइस्चराइज जरूर करें।
लिप्स को यूवी-रेज से भी बचाना जरूरी है। इसके लिए कम से कम 15 एसपीसफ वाला लिप बाम यूज करें। इसे दिन में कई बार लगाएं। खासकर कुछ खाने-पीने के बाद। धूप में निकलने के आधे घंटे पहले ही एसपीएफ वाली क्रीम लगा ले। इससे आपकी स्किन क्रीम को अच्छे से एब्सॉर्ब कर पाती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Y4Ca8O
via Latest News in Hindi
0 Comments