उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल
देहरादून, 23 मई (एजेंसी)
उत्तराखंड में सभी पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उधमसिंह नगर-नैनीताल सीट से 3.39 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भट्ट का सामना दिग्गज नेता और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत से था। हरिद्वार से भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक विजयी घोषित किये गये हैं। अल्मोड़ा से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अपनी सीट निकाल ली है। उनके अलावा टिहरी में माला राज्यलक्ष्मी शाह और पौड़ी में राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज की है।
The post उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30CRjjT
via Latest News in Hindi
0 Comments