अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर चीन चिंतित, संयम बरतने को कहा
बीजिंग: चीन ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर मंगलवार को चिंता जताई और दोनों देशों से संयम से काम लेने का आग्रह किया। चीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहा था कि अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया तो उसका नामोनिशान मिट जाएगा। रविवार को बगदाद के महत्वपूर्ण ग्रीन जोन में एक रॉकेट आकर गिरा था, जहां सरकार के कई कार्यालय और अमेरिका समेत कई देशों के दूतावास हैं। यह साफ नहीं हुआ है कि रॉकेट कहां से दागा गया था।from India TV: world Feed http://bit.ly/2YE3KKj
via Latest News in Hindi
0 Comments