लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें भ्रामक हैं। मंत्री पद गंवाने वाले राजभर ने इन खबरों को फर्जी व अफवाह करार दिया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘जिस तरह मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है, हमारे तीनों विधायक त्रिवेणी राम, कैलाशनाथ सोनकर व रामानंद बौद्घ चट्टान की तरह सुभासपा के साथ खड़े हैं। हम सब लोग संघर्षो के साथी हैं। भाजपा कितना भी कोशिश कर ले, उसके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।’

from India TV: india Feed http://bit.ly/2JxeA1e
via Latest News in Hindi