प्रियंका गांधी के बयान को लेकर सीएम योगी ने किया कांग्रेस पर प्रहार, बोले - मुंहनोचवा की तरह होगा वोट कटवा का हश्र
गोरखपुर/महराजगंज| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा, और कहा कि जिस अंदाज में मुंहनोचवा को सबक सिखाया गया, उसी तरह का वोट कटवा का भी होगा। सीएम योगी ने गोरखपुर में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके भाजपा के वोट काटने वाले बयान को लेकर निशाने पर लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस वोट काटने के लिए खड़ी हुई है। जिस तरह से यहां की जनता ने दो वर्ष पूर्व मुंह नोचवा का जवाब दिया था, वोट कटवा पार्टी का भी यही हश्र होने वाला है।"from India TV: india Feed http://bit.ly/2HefYC8
via Latest News in Hindi
0 Comments