चुनाव में कौन क्या बोला, मेरे लिए वो बात बीत चुकी है: नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – मैं सार्वजनिक रूप से कहता हूं. चुनाव में कौन क्या बोला, मेरे लिए वो बात बीत चुकी है. हमें आगे देखना है. सबको साथ लेकर चलना है. हमारे घोर विरोधियों को भी साथ लेकर चलना है. प्रचंड बहुमत के बाद भी पूरी नम्रता के साथ, लोकतंत्र की मर्यादाओं के बीच चलना है. संविधान हमारा सुप्रीम है, उसी की छाया में हमें चलना है.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत की जनता ने एक नया नैरेटिव सामने रख दिया है. सारे समाजशास्त्रियों को पुरानी सोच पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है. वो नैरेटिव ये है कि देश में अब सिर्फ़ दो जाति बचेंगी. ये जाति के नाम पर खेल खेलने वाले लोगों को बहुत बड़ा प्रहार हुआ है. ये दो जातियां हैं – ग़रीब और दूसरी जाति है- देश को ग़रीबी से मुक्त करने के लिए अपना योगदान देने वालों की. एक वो हैं जो ग़रीबी से बाहर आना चाहते हैं, दूसरे वे हैं जो देश को ग़रीबी से मुक्त कराना चाहते हैं.
from सम्पादकीय – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VOcMTg
via Latest News in Hindi
0 Comments