परनीत कौर की पंजाब में दूसरी सबसे बड़ी जीत
पटियाला, 23 मई (ट्रिन्यू)
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर ने पटियाला संसदीय सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरजीत सिंह रखड़ा को 1,62,718 मतों के अंतर से पटखनी दी। परनीत कौर ने पंजाब में वोटों के अंतर के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं, परनीत कौर ने अपने पिछले 3 कार्यकालों में अबकी बार सबसे ज्यादा वोट भी हासिल किये हैं। परनीत कौर को 5,32,027 वोट तथा अकाली दल-भाजपा गठबंधन के सुरजीत रखड़ा को 3,69,309 वोट मिले। इनके बाद नवां पंजाब पार्टी के डा. धर्मवीर गांधी को 1,61,645 वोट पड़े। परनीत कौर ने इतनी बड़ी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों व जनता को दिया है।
The post परनीत कौर की पंजाब में दूसरी सबसे बड़ी जीत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30FCwou
via Latest News in Hindi
0 Comments