पूर्वी दिल्ली : दिल्ली में चुनावी दंगल के लिए मतदान हो और सड़कों पर दंगल न हो ऐसा तो शायद ही संभव है। चूंकि रविवार को दिल्ली में हुए मतदान के दौरान भी दो पार्टी के लोगों के बीच सड़क पर दंगल हुआ और फिर बवाल खड़ा हो गया। घटना ईस्ट दिल्ली के गाजीपुर इलाके की है। जहां केसरिया रंग की टी-शर्ट पहनने को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता टीडी जोशी ने कोंडली से आप विधायक मनोज कुमार पर बदसलूकी और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।​

आप विधायक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता के समर्थन में लोगों ने देर शाम मयूर विहार तिराहे पर प्रदर्शन भी किया। इस मामले में कई बार फोन करने के अलावा मैसेज करने पर भी विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना था कि उन्हें मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बीजेपी उतरांचल प्रकोष्ठ में कार्यकर्ता टीडी जोशी मयूर विहार ए-2 स्थित प्राइमरी स्कूल के पास लगे पार्टी काउंटर के पास मौजूद थे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2HenGxj
via Latest News in Hindi

0 Comments