भोपाल: भगवा आतंकवाद के खिलाफ बनी फिल्म पुलिस ने बीच में रुकवाई, यू ट्यूब पर जारी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में चुनाव अब पूरी तरह ध्रुवीकरण के मोड़ पर है। सोमवार को संघ से जुड़े भारत विचार मंच ने "भगवा आतंकवाद एक भ्रमजाल" नामक फिल्म जारी की। फिल्म का एक पार्ट पूरा हो गया था, रॉ के पूर्व अफसर आरएसएन सिंह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तभी चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी। पुलिस ने पत्रकार वार्ता भी रोक दी, हालांकि यह फिल्म यूटृयूब पर पोस्ट कर दी गई है, इसमें कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम, सुशील कुमार शिंदे और दिग्विजय सिंह के भगवा आतंकवाद और संघ को लेकर दिए गए बयान हैं। इसके अलावा फिल्म में समझौता ब्लास्ट और मालेगांव में हुए दोनों धमाकों के बारे में दावा किया गया है कि यह हिंदुओं को बदनाम करने के लिए षडयंत्र था। भारत विचार मंच ने एक दिन पहले भी भोपाल में आंतरिक सुरक्षा को लेकर चुनौतियों पर एक परिचर्चा आयोजित की थी। फिल्म निर्माता राजीव पांडे ने कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट को लेकर कोर्ट का आदेश इंटरनेट पर है। इसे पढ़कर कोई भी समझ सकता है कि यह एक विाचार धारा को बदनाम करने की यूपीए सरकार की साजिश थी। यह फिल्म चुनाव के दौरान क्यों इस सवाल पर रॉ के पूर्व डायरेक्टर कर्नल आरएसएन सिंह ने कहा कि यह विषय चुनाव से जुड़ा है। यहां साध्वी प्रज्ञा और दहशतगर्दी के बीच मुकाबला है। सिंह ने स्वीकार किया है कि वे साध्वी के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार में भगवा आतंकवाद शब्द एक विदेशी महिला के इशारे पर गढ़ा गया था। यह पूरी साजिश राजनीति के साथ मिक्स है। इसकी साजिश दिल्ली के लुटियंस इलाके में रची गई थी। इस बीच पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर आकर प्रेस कांफ्रेंस रुकवा दी और चुनाव आयोग का आदेश दिया कि इस पर रोक लगा दी गई है, हालांकि भारत विचार मंच के प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस और कार्यक्रम की अनुमति ली थी।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2V3kjNm
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2V3kjNm
via Latest News in Hindi
0 Comments