गन्ने का रस पीते वक्त बरते सावधानी

आमतौर पर लोग अक्सर प्यास लगने पर सडक किनारे या रास्तों पर चलने गन्ने के जूस वालों से गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। यह आपकी प्यास को बुझाने के साथ-साथ आपको ठंडक भी पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाला यही रस आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। आईए जानें कैसे-
सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि भले ही गन्ने का रस स्वास्थ्यवर्धक हो लेकिन ठेले से गन्ने का रस पीने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड सकता है। दरअसल, ठेलों पर गन्ने का रस निकालते समय साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण बीमारियां होने का खतरा बढ जाता है।
कई बार ऐसा होता है कि गन्ने की सफाई नहीं की जाती। गन्ने की सफाई न होने की वजह से उस पर काली फफूंद लग जाती है और उस गन्ने का रस यकीनन आपको नुकसान ही पहुंचाएगा। गन्ने की फफूंद से हेपेटाइटिस ए, डायरिया और पेट की बीमारियां होती हैं।
इसके अतिरिक्त जिन हाथों से गन्ना पकड़ा जाता है, उसी से जनरेटर भी चलाया जाता है और मशीन को घुमाया जाता है। लेकिन हाथ कभी धोए नहीं जाते या फिर बहुत कम धोए जाते हैं। ऐसे मंे बीमारी के सारे लक्षण शुरू हो जाते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vTIVOM
via Latest News in Hindi
0 Comments